देहरादून जॉलीग्रांट एयरपोर्ट रोड पर थानो गांव के पास रोड से लगभग 1 किलोमीटर हटकर घने जंगलों के बीच एक छोटे से गांव डिंडयाली में एक बहुत खूबसूरत रिसॉर्ट बना है। यहां पर जाकर आप अपने आप को प्रकृतिक के इतने करीब पाते हो की दुनियां की सभी सुख सुविधाएं भूल जाओगे।
लकड़ी, पत्थर व लोहे से बने हुए इस कॉटेज की बनावट इसको एक अलग लुक देती है । यहां पर लगे पेड़ पौधे व चारों तरफ फैलें जंगल इसकी सुन्दरता मे चार चांद लगा देते है। प्राचीन समय मे पहाड़ी लोगों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले रोज मर्रा के सामानों की प्रदर्शिनी इस स्थान को और अनौखा बना देती है। कुल मिला कर आपके द्वारा यहां पर बिताया गया एक दिन आपके जीवन का यादगार दिन बन सकता है। हमारे लिए तो यहां पर बिताए गए कुछ घंटे ही यादगार बना गए हैं





































Khoobsurat👌👌
A truly unique place to visit.