Gangtok, a unique city of India भारत का अनोखा शहर गंगटोक

रानीपूल नदी जो तीस्ता नदी की सहायक नदी है के पश्चिम में बसा गंगटोक शहर जो पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम की राजधानी और पूर्वी जिले का मुख्यालय भी है पर्यटकों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।यदि आप इस शहर में कुछ दिन ठहरते हो तो निश्चित रूप से यहां से आप बहुत कुछ लेकर जाएंगे लेकिन बदले में कुछ छोड़कर भी जाएंगे । जो लेकर जाएंगे वह होगा बहुत सारा रोमांस, बहुत सारी यादें,प्रकृति को इतने करीब से देखने का एहसास और खूबसूरत सभ्य लोगों को बीच रहने का अनुभव और जो छोड़कर जाएंगे वह होगा यह मलाल के काश में और कुछ दिन गंगटोक में रह पाता । ऐसी 10 बातों के बारे में बात करते हैं जो गंगटोक शहर को अनोखा शहर बनाते हैं।

Gangtok city, situated to the west of the Ranipool River, which is a tributary of the Teesta River, is the capital of the northeastern state of Sikkim and also the headquarters of the eastern district and is no less than a paradise for tourists. If you stay in this city for a few days, you will definitely take a lot from here, but you will also leave something in return. What you will take with you will be a lot of romance, a lot of memories, the feeling of seeing nature so closely and the experience of living among beautiful and civilised people. What you will leave behind will be the regret that I wish I could have stayed in Gangtok for a few more days. Let’s talk about 10 such things that make Gangtok a unique city.


1.गंगटोक शहर में अनगिनत पर्यटक स्थल गंगटोक वह इसके आसपास इतने अधिक पर्यटक स्थल है कि आपकी छुट्टियां खत्म हो जाएगी लेकिन आप यहां के सारे पर्यटक स्थल नहीं देख पाएंगे और वापसी में एक ही गीत गुनगुनाएंगे “मैं वापस आऊंगा” “मैं वापस आऊंगा”।

Countless tourist places in Gangtok city There are so many tourist places in and around Gangtok that your holidays will end, but you will not be able to see all the tourist places here, and on your return, you will hum the same song, “I will come back.””I will come back”


2.सिक्किम राज्य का सबसे बड़ा शहर बड़ा शहर होने के बाद भी गंगटोक एक व्यवस्थित शहर है । इसकी जनसंख्या 100000 से ऊपर है लेकिन यह शहरअपनी स्वच्छता और और उच्च व्यवस्था के लिए के लिए प्रसिद्ध है।

Despite being the biggest city in Sikkim State, Gangtok is a well-organised city. Its population is more than 100,000, but this city is famous for its cleanliness and high order.


3.सस्ता पर्यटक स्थल अपने समकक्ष अन्य पर्यटक स्थलों के मुकाबला यह शहर सस्ता है । यहां पर आपको अच्छे वह सस्ते होटल मिल जाएंगे । टैक्सी का किराया भी यहां पर अन्य पर्यटक स्थलों के मुकाबले काम है।

Cheap tourist destination This city is cheaper than other tourist destinations of its caliber. You will find good and cheap hotels here. Taxi fares are also cheaper here than at other tourist destinations.

4.इंटरनेशनल फ्लावर फेस्टिवल गंगटोक में मई माह में आयोजित होने वाला इंटरनेशनल फ्लावर फेस्टिवल जिसमें 600 प्रकार के फूल और 240 प्रकार के पेड़ पौधों के प्रदर्शनी लगती है । इस शहर को दुनिया का सबसे अनोखा शहर बनता है।

International Flower Festival: The International Flower Festival held in Gangtok in the month of May exhibits 600 types of flowers and 240 types of plants. This makes this city the most unique city in the world.


5.महात्मा गांधी रोड इस रोड को गंगटोक की माल रोड भी कहते हैं । यह यहां का मुख्य बाजार है । यह बाजार इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगता है।इस बाजार की सफाई,पार्क,दुकानें और दुकानों पर काम करने वाले लोगों की व्यवहार कुशलता आपको मंत्र मुक्त कर देगी।

Mahatma Gandhi Road This road is also known as the Mall Road of Gangtok. This is the main market here. This market adds to the beauty of this city. The cleanliness of this market, parks, and shops and the politeness of the people working at the shops will mesmerise you.


6.रोपवे गंगटोक शहर का रोप वे एक अनोखा रोप वे है।जब यह आपको पहाड़ के ऊपर ले जाता है तो शहर को निहारना एक अलग ही एहसास कराता है।यहां से आप पूरा शहर का नजारा देख सकते हैं।

Ropeway The ropeway of Gangtok city is a unique ropeway. When it takes you to the top of the mountain, viewing the city gives a different feeling. From here, you can see the view of the whole city.


7.फ्लावर एग्जीबिशन सेंटर गंगटोक शहर का फ्लावर एग्जीबिशन सेंटर एक ऐसा स्थान है जहां पर इतनी कम जगह में अलग-अलग तरह के इतने फूल शायद ही कहीं और देखे जा सकते हो।

Flower Exhibition Center Gangtok City’s Flower Exhibition Centre is a place where so many different types of flowers can hardly be seen anywhere else in such a small space.


8.कंचनजंगा पर्वत का नजारा गंगटोक शहर के कई स्थानों से कंचनजंगा पर्वत की बर्फ से ढकी चोटियों का नजारा देखना अपने आप में एक रोमांचक अनुभव प्रदान करता है।

View of Mount Kanchenjunga: Seeing the snow-covered peaks of Mount Kanchenjunga from many places in Gangtok city is an exciting experience in itself.


9.हिमालय जूलॉजिकल पार्क सिक्किम का पहला चिड़ियाघर जिसमें स्नो लेपर्ड,रेड पांडा और हिमालयन ब्लैक भालू आपको पिंजरे में कैद नहीं बल्कि प्राकृतिक माहौल में घूमते मिलेंगे।

Himalayan Zoological Park is Sikkim’s first zoo, where you will find snow leopards, red pandas, and Himalayan black bears roaming in a natural environment and not caged.


10.लोगों के भोले चेहरे की मुस्कुराहट यहां के लोगों के मुस्कुराते चेहरे आपकी यात्रा को और भी यादगार बना देते हैं।

The innocent smile on the faces of the people here makes your trip even more memorable.

7 thoughts on “Gangtok, a unique city of India भारत का अनोखा शहर गंगटोक”

Leave a Comment