सिक्किम की राजधानी गंगटोक से लगभग 32 किलोमीटर दूर गंगटोक लाजुंग राज मार्ग पर स्थित सेवन सिस्टर झरना प्रकृति द्वारा सिक्किम को दिए गए सर्वश्रेष्ठ उपहारों में से एक है जो सिक्किम की सुंदरता में चार चांद लगता है । सिक्किम की यात्रा के दौरान जब आप नॉर्थ सिक्किम की यात्रा पर निकलोंगे तो सबसे पहले यह झरना ही आपका स्वागत करता हुआ नजर आएगा।जब आप झरने को दूर से देखोंगे तो साथ अलग-अलग जलधाराए आपका मन मोह लेगी। झरने के पास आने पर आप देखेंगे कि एक विशाल जलधारा एक ऊंचे पहाड़ से धड़ धड़ की आवाज में के साथ नीचे गिर रही है।चारों तरफ फैली एक अलग ही तरह की शांति के बीच जलधारा द्वारा उत्पन्न किए गए यह आवाज एक पूरे वातावरण में एक अलग ही रोमांच पैदा करती है।चारों तरफ फैली हरियाली अपने आप में एक अलग ही कहानी कहती नजर आती है।कुल मिलाकर आपकी सिक्किम की यात्रा का यह है पहले पडाव ही इतना आकर्षक होगा कि आप सिक्किम राज्य की प्राकृतिक सुंदरता के कायल हो जाओगे।फोटो खींचने के शौकीन लोगों के लिए तो यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है यहां पर बनी दुकानों पर नाश्ता पानी करना भी आपको एक अलग ही एहसास दिलाएगा।यहां पर व्यतीत आपका एक घंटा आपको सदैव याद रहने वाला लम्हा बन जाएगा।
Good information for the travellers .