सर्दी के मौसम में सफेद बर्फ की चादर से ढका, बरसात के मौसम मे फूलों की घाटियों से घिरा, प्राचीन सिल्क रोड पर 11 500 फीट ऊंची पहाड़ की चोटी पर बसा यह गांव वास्तव में स्वर्ग का बगीचा है।
एक तरफ बर्फ से ढकी कंचनजंगा पर्वत की चोटी दूसरी तरफ जुलुक की घुमावदार सडको का मनोरम दृश्य इस गांव को दुनिया के कुछ खूबसूरत गांव की श्रेणी में ले आता है।
नथांग घाटी से 2 किलोमीटर आगे लुंगथुंग गाँव अपनी शांत पहाड़ियों और जीवंत संस्कृति के बीच यहां के होमस्टे में प्रवास करना आपके जीवन की कभी ना भुलाई जाने वाली एक असाधारण घटना बन जाती है। वर्ष 2000 के बाद पर्यटक स्थल के रूप में विकसित यह गांव भी प्राचीन काल में तिब्बत से भारत को जोड़ने वाले सिल्क रुट का परागमन बिंदु था। परिस्थितिकी संतुलन से समझौता किए बिना सड़क मार्ग का निर्माण करना जिससे यह क्षेत्र पर्यटकों की पहुंच में बना किसी अजूबे से काम नहीं है। रिजर्व का हिस्सा होने के कारण यहां पर बहुत से दुर्लभ पशु पक्षी देखने को मिल सकते हैं।चीनी सीमा से सटे होने के कारण यहां आपको सैन्य प्रतिष्ठान देखने को मिलेंगे व कुछ क्षेत्र फोटोग्राफी के लिए प्रतिबंध भी मिलेंगे यही कारण है कि इस पूरे क्षेत्र में आप बिना परमिट के नहीं घूम सकते है।
आईयें अब बात करते हैं यहां पडने वाले मुख्य पर्यटक स्थलों की
1Lungthung View Point a wonder for tourists लुंगथुंग व्यू प्वाइंट पर्यटकों के लिए एकअजूबा
लुंगथुंग गांव से 1 किलोमीटर दूर इस व्यू प्वाइंट पर आपको एक तरफ बर्फ से ढकी कंचनजंगा पर्वत दूसरी तरफ जुलुक की जिक जैक रोड और ऊपर से पूर्वी हिमालय का नजारा इस स्थल को एक अलग ही स्थल बना देता है।
2 Lakshmi Chowk – A Unique Garden लक्ष्मी चौक – एक अनोखा बगीचा
बरसात के मौसम में यहां पर खिलने वाले रंग-बिरंगे फूल इस बगीचे को एक अलग ही लुक देते हैं।यहां से आप कालिंपोंग पेडोंग लावा व एल्गारह जैसे पहाड़ी शहरों, सिक्किम और पश्चिम बंगाल की उप हिमालयी श्रृंखलाओं के मनोरम दृश्य देख सकते हैं।
3 Wild Area – Home to Rare Creatures जंगली क्षेत्र – दुर्लभ प्राणियों का घर
लुंगथंग गांव के आसपास का जंगली क्षेत्र कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आता है।यहां के जंगल बहुत से दुर्लभ प्राणियों का घर है।यहां पर लाल पांडा, तीतर जैसे दुर्लभ प्राणी देखे जा सकते हैं।
4 Staying in a wooden homestay – a unique feeling लकड़ी से बने होमस्टे में ठहरना – एक असा धरण एहसास
यहां रुकने के लिए आपको लकड़ी से बने शानदार होम स्टे मिलेंगे जिनकी खिड़की व दरवाजे से बाहर झांकने पर आपको पहाड़ों को निहारने का अवसर मिलेगा।यहां के निवासियों के साथ बिताया गया समय आपको एक अलग अनुभव देगा।यहां के भोले भाले लोगों का विनम्र और सौम्य व्यवहार देखकर आपको घर से दूर रहने का एहसास नहीं होने देगा।