समुद्र तल से 13000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर बसे इस गांव मे तेरह हॉल के एक गोल्फ मैदान के कारण इस गांव का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। याक गोल्फ मैदान के नाम से जाने जाने वाले इस मैदान का संचालन 1985 से भारतीय गोल्फ संघ कर रहा है।
इतिहास के पन्नों पर दर्ज यह छोटा सा गांव
भारत और तिब्बत के बीच रेशम व्यापार के दौरान सिल्क रुट पर पढ़ने वाला यह गाँव एक मान्यता प्राप्त पारगमन बिंदु था।सिल्क रुट पर स्थित होने के कारण यह गांव दुनिया के नक्शे में अपना ऐतिहासिक महत्व रखता है।
पर्यटकों के लिए जन्नत है यह गांव
सिक्किम की प्रसिद्ध हाथी झील के किनारे बसा यह छोटा सा गांव पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। हालाके यह गांव अभी सिक्किम का बहुत प्रसिद्ध स्थान नहीं बन पाया है लेकिन जो पर्यटक यहां पहुंच जाते हैं वह कुछ समय के लिए पूरी दुनिया ही भूल जाते हैं । बर्फ से जमी झील,झील के तट पर बसा छोटा सा गांव, दूसरी तरफ ऊंचे पहाड़ों से घिरी एक बहुत सुंदर घाटी, चारों तरफ एक अलग तरह की शांति, शुद्ध साफ ठंडी हवा के झोंके कुछ समय के लिए पर्यटकों को एक अविस्मरणीय अनुभव देते हैं। एक बार तो प्रत्येक पर्यटक के मन में यही बात आती है की क्यों ना सब कुछ छोड़-छाड़ कर यहीं पर बस जाए । इस सुंदर दुनिया में आप तभी सपने से बाहर आते हैं जब आपका टैक्सी ड्राइवर आपसे कहता है की आपको 2 घंटे से ज्यादा समय हो गया है अभी आपको आगे भी जाना है । और ऐसे ही और बहुत से सुंदर पर्यटक स्थल आपका इंतजार कर रहे हैं । तब आपको अपना कैमरा याद आता है और आप जल्दी-जल्दी बहुत सारे नजारे अपने कमरे में कैद करके आगे निकल पड़ते हैं।